अमरोहा, नवम्बर 14 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर के गोल्डन पेटल्स इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं ने खेल भावना के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल के फाउंडर चेयरमैन खुर्रम आजाद खान, एसबीएम पीजी कालेज के चेयरमैन एवं संस्थापक प्रबंध निदेशक शहजाद खान समेत निदेशक ई.दानिश खान ने खेल ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अफजल सिद्दीकी एवं एसबीएम प्रधानाचार्या मलिका निजामी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिताओं में स्प्रिंट रेस, बाधा दौड़, रस्साकशी, कबड्डी और रिले रेस जैसे खेल हुए। अभिभावकों ने भी सैक रेस, लेमन-स्पून रेस और रस्साकशी में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेताओं को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक नूरीन एवं कैफिया ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.