सासाराम, जनवरी 28 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। द डिवाइन पब्लिक स्कूल बिक्रमगंज परिसर में 11वें वार्षिक खेलकूद महोत्सव के पहले दिन कई छात्रों ने दमखम दिखाये, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। इसके पहले गुब्बारे उड़ाकर महोत्सव का उद्घाटन एसडीपीओ सिंधु शेखर ने किया। इस मौके पर छात्राओं ने स्वागत गीत पेश कीं। टॉर्च रिले के माध्यम से खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। छात्रों ने खेल भावना, अनुशासन व सद्भाव बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...