बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में रेड हाउस बना विजेता बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के निजी स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया। संत मैरिस स्कूल में हुई प्रतियोगिता में रेड हाउस की टीम विजेता बनी। ग्रीन हाउस को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर येलो तो चौथे स्थान पर ब्लू हाउस रहा। किड्स बालक वर्ग के 50 मीटर दौड़ में अब्दुल्लाह, जयवीर कुमार व रुहान अंसारी ने बाजी मारी। सुपर सीनियर बालक वर्ग के 400 मीटर रेस में यदुकृष्ण नायर, साहिल रजक व प्रीतम कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर रेस में लकी राज पहले, आकांक्षा कुमारी दूसरे व जिज्ञासा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। सुपर जूनियर वर्ग के लांग जम्प में ईशान कुमार, गुलशन कुमार व शिवम कुमार जीते। किड्...