मुंगेर, जनवरी 30 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के पूरब अजीमगंज स्थित राइजिंग स्टार स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सह खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्य वीएम ठाकुर के संयोजन में आयोजित खेल प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के बच्चे बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनन्या, शिवांशु, अंकुश एवं प्रशांति की देखरेख में किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने पोटैटो रेस, टेल प्लकिंग, सैक रेस, म्यूजिकल चेयर, कैंडल रेस सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.