बागपत, मार्च 24 -- खेकड़ा। कस्बे के जैन गल्र्स डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्षनरेश जैन, सचिवराहुल जैन और कोषाध्यक्ष अंकुश जैन द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्राचार्या डॉ. मीनाक्षी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ निष्पक्ष रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सौ मीटर फर्राटा दौड में दिव्या, खुशी और प्रिया, दो सौ मीटर फर्राटा दौड में दिव्या, प्राची और आंचल, गोला फेंक में आरती, प्राची और दिव्या, डिस्कस थ्रो में आरती, वंशिका और प्राची, भाला फेंक में अनन्या, आंचल और आरती क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। संचालन में परवेश शर्मा, निकलेश, रीना जैन, दिशा जैन, प्रीति वर्मा, सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.