मऊ, फरवरी 10 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय मड़हा में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय खालिसा की प्रधानाध्यापिका आशा राय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, बालक एवं बालिका रस्साकशी, बैडमिंटन, गोला फेंक सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयभीम ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास करता है, बल्कि यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग...