वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- मुरादाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विभिन्न खेलों के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में आयुषी, मनीषा चौहान, उजाला यादव, सलोनी, सलोनी सिंह, संध्या, पायल दुबे सहित आदि छात्राओं ने विभिन्न दौड़ वर्ग में स्थान हासिल किए। यहां मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव, अपना दल (एस) संजीव यादव, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह यादव, मो. आरिफ, कपिल कुमार, आलोक अग्रवाल, जय कुमार वाष्र्णेय, ज्योति गौतम, दीपक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.