दुमका, अप्रैल 1 -- रामगढ़। आयो आयदरी ट्रस्ट और गर्ल फर्स्ट फंड के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को दुमका जिले के रामगढ़ प्रखंड के अमडापहाड़ी पंचायत के अमरापहाड़ी मैदान में वार्षिक खेलकूद दिवस के शुभ अवसर पर किशोरियों का फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उदेश्य जेंडर असमानता को तोड़ना और समानता को लाना है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर मंडल व संस्था सचिव मुन्नी हेम्ब्रम के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय कर बॉल उपर उछाल कर मैच को शुरू किया गया। जिसमें पहला मैच अम्बासोल ककनी और जवारी के बीच खेला गया जिसमें अम्बासोल ककनी ने जीत हासिल किया। दूसरा मैच अमरापहाड़ी और गोविंदपुर के बीच खेला गया, जिसमें गोविंदपुर ने जीत हासिल किया। फाइनल मुकाबले अम्बासोल ककनी और गोविंदपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें अम्बासोल ककनी ने गोविंदपुर ...