प्रयागराज, मार्च 24 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शासी निकाय के अध्यक्ष चौधरी जीतेन्द्र नाथ सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि एसडी कौटिल्य उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने की। इस अवसर पर खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबाल, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और शतरंज सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. पद्मा अपराजिता ने किया, जबकि अंत में डॉ. भूपेश त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...