गंगापार, फरवरी 15 -- एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज गौहनिया में तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया।इस भव्य आयोजन की शुरुआत मशाल प्रज्वलन से हुई, जो खेल भावना और अनुशासन का प्रतीक है। इसके बाद मार्च पास्ट ने सभी का मन मोह लिया। शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के विशाल मैदान में खेल उत्सव का आयोजन हुआ जिसमें कक्षा नर्सरी से 11वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्र-छात्राओ ने वाली बाल, कबड्डी, टंग आफ वार, रिले, खो-खो, आरचरी, शूटिंग, स्लो साइकिल रेस, जलेबी रेस, हरडेल रेस,पीटी ,डंबल, ड्रिल, योगा, जुम्बा और जिम्नास्टिक कर सबको स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।वहीं कुछ बच्चों ने अंडर 11, अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 की रेस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया बच्चों को मेडल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.