वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने की प्रतिभाग
भदोही, मार्च 24 -- भदोही, संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय भदोही में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर खूब तालियां बटोरी। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ केएनपीजी कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर रमेशचंद्र यादव ने किया। प्राचार्य डॉ. माया ने अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित की। इस दौरान छात्र वर्ग सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विवेक राजभर, द्वितीय स्थान विकास शर्मा और तृतीय स्थान मनीष यादव ने प्राप्त किए। दो सौ मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विकास शर्मा, द्वितीय स्थान विवेक कुमार राजभर और तृतीय स्थान मनीष यादव ने प्राप्त किया। गोला प्रक्षेप छात्र वर्ग में प्रथम स्थान मनीष यादव, द्वितीय अमन कुमार पाल और तृतीय स्थान अमित कुमार मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.