बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में "प्रयास एवं पराक्रम" वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 14 फरवरी तक किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शतरंज, बैडमिंटन, एथलेटिक्स सहित अनेक खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 11 फरवरी को होगा जिसका समापन 14 फरवरी को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन को लेकर क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. बीएल गुप्त, सह क्रीड़ाध्यक्ष राहुल कुमार एवं कृतिका तिवारी के साथ एडवाइजरी कमेटी सदस्य डॉ. श्रीनारायण सिंह के नेतृत्व में 34 सदस्यीय क्रीड़ा परिषद और चयन समिति गठित की गई है। कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी को शतरंज, 12 फरवरी को बैडमिंटन, खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी। 13 फरवरी को 100...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.