मेरठ, फरवरी 13 -- खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा में दो दिवसीय दशम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्या डॉ.नीलम सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ. सीमा गौतम द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंटकर एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. रचना बालियान द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया। गत वर्ष की चैंपियन छात्रा कुमारी सोफिया द्वारा मशाल दौड़ प्रस्तुत की। क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़, चक्र प्रक्षेपण, गोला प्रक्षेपण भाला प्रक्षेपण, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मंच का संचालन डॉ. सुरभि सिंघल ने किया। ऊंची कूद में आरजू राणा ने प्रथम, सोफिया ने द्वितीय और लकी सैनी ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में साक्षी ने प्रथम, आरजू राणा ने द्वितीय तथा सोफिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.