सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का तीसरा और अंतिम दिन खेल भावना व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन बास्केटबॉल फ्री शॉट (पुरुष व महिला) और स्टैंडिंग खो-खो (महिला) प्रतियोगिताएं कराई गईं। समापन पर तीनों दिन के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय के कुलसचिव कमलकृष्ण रहे। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा व प्रबंधन समिति सदस्य देवेंद्र मित्तल मौजूद रहे। कमलकृष्ण ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की। राहुल चोपड़ा ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को राजपत्रित पद भी दिए जा रहे हैं। पुरुष वर्ग बास्केटबॉल फ्री शॉट में सौरभ कुमार प्रथम, आकाश द्वितीय और विनीत कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.