मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल का परिसर सोमवार को खेल उत्सव के आयोजन के जोश से परिपूर्ण रहा। स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट 2025 का भव्य आयोजन यादगार रहा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमजी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने परंपरागत मशाल प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान चारो हाउस नानक, कृष्णा, टैगोर और रामा के खिलाड़ियों के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेकर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। खिलाड़ियों ने परेड के दौरान मुख्य अतिथियों को गरिमामयी गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया। स्कूल के रामा, टैगोर, कृष्णा और नानककृचारों हाउसों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन कर भरपूर सराहना बटोरी। मैदान में हर ओर उत्साह और जोश का वातावरण नजर आ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.