महाराजगंज, जुलाई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीडीओ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति एवं विशेष जिला परामर्श समिति की बैठक हुई। इसमें जिले की बैंकिंग व्यवस्था, वित्तीय समावेशन, वार्षिक ऋण योजना, कृषि एवं एमएसएमई क्षेत्र में ऋण वितरण और बैंकों की ऋण वितरण व वसूली की प्रगति की समीक्षा हुई। सीडीओ ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बैंक वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूरा करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और पीएम स्वनिधि सहित सरकारी योजनाओं के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता ...