मुजफ्फरपुर, मार्च 13 -- मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय व क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर की ओर से कलमबाग-मोतीझील रोड स्थित कार्यालय में सहायक निदेशक राजकुमार मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को वार्षिक उद्योग सर्वेक्षण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर जिले में संचालित उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यालय के अधिकारियों ने सर्वे के विषय में प्रशिक्षण दिया। इसमें वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी राजीव रंजन सिंह, आशीष पांडेय, गोपाल शंकर, पुष्कर कुमार, श्यामनंदन सिंह, शशांक रंजन, अजय कुमार आदि ने सहभागिता निभायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.