कौशाम्बी, फरवरी 26 -- कड़ा ब्लॉक के गौसपुर गांव स्थित शिवमोहन एकेडमी में गुरुवार को वार्षिक उत्सव 'उमंग-2' बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक व सामाजिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। कार्यक्रम की खास प्रस्तुति वर्ष के 12 महीनों में आने वाले प्रमुख पर्वों नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, मकर संक्रांति, रमजान आदि का जीवंत मंचन रहा। बच्चों ने राधा-कृष्ण, श्रीराम-जानकी, लक्ष्मी-गणेश, शंकर पार्वती आदि की वेशभूषा में संवाद और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। नगर पंचायत दारा नगर कड़ा धाम की अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.