बाराबंकी, अप्रैल 7 -- रामनगर। विकासखंड रामनगर के प्राथमिक विद्यालय अगानपुर में वार्षिक उत्सव, प्रगति पत्र वितरण एवं नवीन सत्र के पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्रा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रमेश चंद्रा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश शुक्ल, शिक्षिका ज्योति पांडेय, वंदना, प्रियंका वर्मा, कविता शिखा, शिक्षक सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.