वार्षिक उत्सव मेधावियों का सम्मान कर बढ़ाया हौंसला
आगरा, मई 19 -- अकबर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज का प्रथम वार्षिक उत्सव मंगलवार को संपंन हुआ। जिला टॉपर विद्यार्थियों एवं विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के टॉपर छात्र-छात्राओं को साइकिल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, विधायक नादिरा सुल्तान, डा. नवल किशोर शाक्य रहे। पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। विधायक नादिरा सुल्तान ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहन एवं सम्मान देने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। डा. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। शिक्षा और संस्कार के माध्यम से ही एक मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। विद्यालय डायरेक्टर शाहरुख राज ने अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधक शहबाज ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.