सीवान, फरवरी 9 -- बड़हरिया, एक संवाददात। प्रखंड के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित सफी छपरा गांव के हजरत आयशा जमीतुल बन्नत मदरसा में वार्षिक उत्सव के अवसर पर इस्लामिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन रविवार किया गया। मदरसा की टॉपर छात्रा तबस्सुम फातिमा को विशेष रूप से मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा तमसीमा फातिमा, जोया परवीन, रुखसार फातिमा, रिफत फातिमा, गुलनाज फातिमा, अफरीना खातून, मुस्कान, बीहाजरा, आलिया, एलिजा, आरजू, असमा, रुखसाना, जीनत, अक्सा नूरी, शाहीन, गुलाफ्सा खातून, मरियम खातून एवं साजिया फातिमा सहित कई छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मेडल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मेडल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानि...