समस्तीपुर, फरवरी 26 -- ताजपुर। प्रखंड क्षेत्र के प्रावि मानपुरा में वार्षिक उत्सव स्पोर्टस मीट एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुखिया पूनम देवी, उप सरपंच कृष्ण कुमार सिंह, पीआरएस संजय झा, केआरपी कमलेश कुमार, प्रभारी एचएम शाहिद अनवर आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न तरह के खेल क्वीज प्रतियोगिता व संगीत में भाग लिया। अव्वल प्रतिभागी को मुखिया व अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। एचएम ने बताया कि वार्षिक बाल मेला उत्सव से बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और सामाजिक कौशल को बढ़ावा मिलता है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार, शिक्षा समिति के अध्यक्ष लालिया देवी,सचिव अनिला देवी, आंगन बाड़ी सेविका, सहायिका मीना देवी, इंदु देवी, चमेली देवी, मिलन देवी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्द...