गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के शक्ति खंड-2 स्थित भारत रत्न ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल उपाध्यक्ष पुलकित सिंह शामिल हुए। वार्षिक उत्सव की शुरूआत सरस्वती वंदना से हूई। छात्रों ने द बैटल वी मस्ट विन विषय पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नाट्य, कथन एवं कलात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से मानवीय मूल्यों का संदेश दिया गया। गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और नेल्सन मंडेला के जीवन पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मन मोह लिया। इस मौके पर प्राचार्या रवीन पांडे, आरके सिसोदिया, मयंक रावत, विनिता अरोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...