गाज़ियाबाद, अप्रैल 3 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में चुलबुली अनुभूति मन के रंग थीम पर गुरुवार को वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नन्हें छात्रों ने नृत्य, संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष आकर्षण भारत की महान विभूतियों पर आधारित प्रस्तुतियां रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में ज्योति विनय कपूर और विशिष्ट अतिथि विशाल सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। प्रधानाचार्य डॉ. आशीष मित्तल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...