झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीकरी बुज़ुर्ग चिरगांव में वार्षिक कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में मेगा पी.टी.एम. (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का भी आयोजन किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 8 में जिगर ने प्रथम, अहम ने द्वितीय तथा अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 7 में खुशी प्रथम, अंजलि द्वितीय एवं चंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सम्मानित हुए। वहीं कक्षा 6 में देवका ने प्रथम, काजल ने द्वितीय तथा सुहानी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सम्मान हासिल किया। सभी सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान ए.आर.पी. वीर बहादुर सिंह यादव, राम विहारी श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह, धर्मेंद्र नामदेव, हेमंत राममिलन सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी ...