गंगापार, अप्रैल 8 -- विद्यालय का वार्षिक उत्सव विद्यार्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और आनंददायक कार्यक्रम होता है। वार्षिकोत्सव शिक्षकों द्वारा छात्रों को दी गई शिक्षा व चहुंमुखी विकास के मूल्यांकन के लिए भी मनाया जाता है। उक्त विचार मांडा के सुरवांदलापुर गांव में स्थित एसएससीपी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद के सांसद उज्जवल रमण सिंह ने व्यक्त किया। बतौर विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डा रवि शंकर पाण्डेय ने छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए शिक्षकों से अपील की कि वे छात्रों को रोजगार परक शिक्षा भी दें। इस दौरान पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ सत्यनारायण पटेल ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा कि एसएससीपी पब्लिक स्कूल में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथ...