अयोध्या, अप्रैल 25 -- पूरा बाजार,संवाददाता। चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज सिरसिन्डा में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भगवान बक्श सिंह ने कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है । विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर मंत्री स्वाति सिंह रहीं ।भगवान बक्श सिंह व प्रधानाचार्य अविचल सिंह ने कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, प्रबंधक सरोज सिंह, प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, प्रबंधक प्रतिनिधि अनिल सिंह, मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...