चंदौली, जनवरी 24 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गावती बालिका इंटर कॉलेज इलिया का वार्षिकोत्सव समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की प्रतिभा, संस्कृति और सामाजिक चेतना का सुंदर संगम देखने को मिला। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना मां वीणा वादिनी, ज्ञान दायिनी की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की। इसके पश्चात छात्राओं ने कॉलेज गीत, स्वागत गीत, किसानी गीत और कव्वाली प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। नारी सशक्तिकरण विषय पर प्रस्तुत एकांकी नाटक ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। भक्ति संगीत की शृंखला में छात्राओं ने मां दुर्गा तथा शिव-पार्वती पर आ...