बदायूं, अप्रैल 10 -- प्राथमिक विद्यालय सुजावली में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में हवन-पूजन किया गया। जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का संचार हुआ। इसके बाद वार्षिकोत्सव के रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुये। बीईओ ज्योति प्रकाश तिवारी, एआरपी राकेश कुमार, ललित यादव, राहुल यादव, राकेश चौधरी, सुमित त्यागी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...