सुल्तानपुर, मार्च 29 -- चांदा, संवाददाता। रविवार को चांदा क्षेत्र के दिव्य दीक्षा इंस्टिट्यूट धौरहरा में वार्षिकोत्सव व अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक एडवांस एकेडमी अलीगंज की ओर से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, बसंत गीत सहित कई लोकनाट्य की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में अलग-अलग विधाओं के कलाओं का भी प्रदर्शन छात्राओं द्वारा रंगारंग किया गया। वहीं सभी कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया। विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर बीपी दुबे, प्रवक्ता विजय प्रताप सिंह, संदीप सिंह, राजेश द्विवेदी प्रबंधक स...