मथुरा, फरवरी 16 -- छाता। कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से वार्षिकोत्सव, अलंकार योजना के पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा, विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार मुन्ना एवं भागवताचार्य प्रदीप गौड़ ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य वीके सारस्वत ने अतिथि सम्मान किया। श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। बिना गुरु के कोई देश उन्नति नहीं कर सकता। उन्होंने शुद्ध पेयजल के लिए आरो प्लांट का उद्घाटन किया। कृष्ण कुमार मुन्ना ने विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार देने पर बल दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि फाल्गुन कान्हा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कारों की जरुरत बताई। प्रबंधक ...