बरेली, अप्रैल 2 -- फतेहगंज पश्चिमी। परिषदीय प्राथमिक विद्यालय चिटौली मे वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह हुआ। बच्चों ने गीतों पर प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कक्षा पांच में सर्वाधिक अंक वाले तीन मेधावियों को सम्मानित किया। कक्षा एक से चार में प्रथम और द्वितीय स्थान वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक संदीप गुप्ता ने रिपोर्ट कार्ड बांटे। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, लोकेश शंखधार, सहायक अध्यापिका सुनंदा, राखी चतुर्वेदी, मोहिनी कृष्णा सक्सेना, रचना, कार्यकत्री सुनीता, शशिवाला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.