वार्षिकोत्सव में होनहार पुरातन छात्राओं को किया सम्मानित
हल्द्वानी, मार्च 26 -- लालकुआं, संवाददाता। लालकुआं के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, दौलिया में गुरुवार को वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्रा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाटकों से सबका मन मोह लिया। पुरातन छात्राओं में अंजू आर्या, किरन राणा, खुशी आर्य, हिमानी जोशी और ज्योति को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। यहां मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, प्रधानाचार्या डॉ. भारती नारायण भट्ट, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी तारा सिंह, प्रधानाचार्या तनुजा जोशी, बाल विकास परियोजना अधिकारी किरनलता जोशी, भावना भंडारी, आशा आर्या, बीना मेहरा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.