उरई, मार्च 22 -- उरई। संवाददाता बाल भारती इंटर कालेज का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समारोह में मुख्य अतिथि राजू पाठक प्रबंधक महाविद्यालय अवधेपुर, विशिष्ट अतिथि विश्वंभर नारायण तिवारी राष्ट्रीय प्रवक्ता ने उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आती है। राधाकृष्ण की झांकी के साथ देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण हरि अवस्थी ने की। विनोद श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र कुमार, अरुण त्रिपाठी अवनीश अवस्थी, आकाश अवस्थी, अमृता सक्सेना, सविता सिंदूर,आदि ने बच्चों का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अच्छे अंक लाने पर बच्चों के साथ अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.