रिषिकेष, दिसम्बर 20 -- राजकीय इंटर कॉलेज खदरी खड़कमाफ में शनिवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से समां बांधा। शनिवार को खदरी खड़कमाफ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने आगामी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा स...