पूर्णिया, दिसम्बर 11 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत जानकीनगर के न्यू पब्लिक कान्वेंट चोपड़ा बाजार में 38 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि मुख्य पार्षद रमेश पासवान, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, निदेशक प्रो. प्रेमकुमार जयसवाल, प्राचार्य मलय कुमार दास दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य पार्षद ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जगत में वर्षों से न्यू पब्लिक कान्वेंट ने अपनी कड़ी मेहनत से एक पहचान बनायी है। मंच संचालन शिक्षक किसोर कुमार दास ने किया। वहीं राशि कुमारी, पुतुल कुमारी, हर्षिता कुमारी,श्रेया कुमारी, दीपांजली कुमारी,राजलक्ष्मी कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, प्राची कुमारी, अंजलि कुमारी,ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, अराध्या कुमारी, सोनाक्षी कुमारी,सीवाना,रेहाना कुमारी, श्वेता कु...