वार्षिकोत्सव में शिक्षक की सेवाओं का बखान
फतेहपुर, अप्रैल 24 -- खखरेरू। कंपोजिट विद्यालय केशवरायपुर केवटमई में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों की सेवाओं का बखान करने के साथ ही विभिन्न माध्यमों से लोगो को जागरुक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से किया गया। सरस्वती वंदना के बाद विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और लघु नाटकों के माध्यम से जमकर तालियां बटोरी, ब्लाक प्रमुख राज नारायण उर्फ राजू सिंह सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं ब्लाक की मेधाओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, बल्कि सेवा की एक पारी पूरी करने के बाद वह समाज सेवा के नए दायित्वों के साथ आगे बढ़ते हैं। उन्होने शिक्षक जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को अमूल्य बताया। इस मौके पर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.