भदोही, अप्रैल 10 -- ज्ञानपुर, संवाददता। क्षेत्र के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय चककूलटी में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं मेला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों और शिक्षकों द्वारा आपदा से संबंधित माडल बनाकर प्रस्तुत किया गया। वार्षिक परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट की प्रवक्ता स्मिता सिंह ने फभ्ता काटकर किया। इस दौरान बाल वाटिका केंद्र, नामांकन मेला, झूला पार्क एवं पुस्तकालय नवीनीकृत का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने बताया कि वार्षिकोत्सव एवं प्रदर्शनी में बच्चों और शिक्षकों ने प्रतिभाग की। बाढ़, सूखा, अग्नि कांड एवं भूकंप समेत अन्य आपदाओं से संबंधित माडल बनाकर प्रस्तुत किया गया। सम्मानित हुए बच्चों के चेहरे पर खास ही उत्साह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.