रुडकी, अप्रैल 5 -- आर्य समाज ढंढेरी ख्वाजगीपुर में रविवार को पूर्व ग्राम प्रधान विकास सैनी की चौपाल पर एक दिवसीय वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ हुआ। इस दौरान लोगों को वेदों की ओर लौटने का आह्नान किया गया। वार्षिकोत्सव में सबसे पहले यज्ञ किया गया। इसमें यज्ञमान के रूप में संजय सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी शशि सैनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामवासियों और आर्य समाज के पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार के प्रधान हरपाल सिंह सैनी ने किया। वार्षिक उत्सव के दौरान भजनोपदेशक ब्रह्मानंद गौतम, चेतराम एवं ओमपाल आर्य (ढोलकवादक) ने ईश्वर भक्ति, सामाजिक समरसता और देशभक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.