रामपुर, मार्च 25 -- गांव मुल्लाखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंगलवार को हुए इस कार्यक्रम में शामिल राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी समेत आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से नवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रस्तुत की गई महिषासुर मर्दानी नाटिका को खूब सराहा गया। इसके अलावा बच्चों ने कव्वाली, योगासन और मेरे अच्छे चंदा मामा जैसे गीतों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। अभिभावकों और बच्चों को संबोधित कर सुनीता सिंह सैनी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा इस नवरात्रि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि बे...