रामपुर, मार्च 10 -- बिलासपुर। नगर के मोहल्ला विशारतनगर स्थित पीएम श्री विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, फैंसी ड्रेस आदि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक सतीश कुमार रुहेला ने सभी का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...