गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- ट्रांस हिंडन। वसुंधरा सेक्टर-4 स्थित मेवाड़ कॉलेज में सोमवार को विकसित भारत-2047 थीम पर मेवाड़ अभिव्यक्ति-2026 वार्षिकोत्सव शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने किया। इस दौरान छात्रों ने मशाल मार्च भी निकाला। वार्षिकोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मूट कोर्ट, कविता, एकल एवं समूह गान और नाट्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में कवयित्री निवेदिता शर्मा भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...