उरई, मार्च 1 -- कदौरा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र व छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। फिल्मी और देशभक्ति कार्यक्रमों पर प्रस्तुति देख मौजूद विद्यालय परिवार व अतिथिगणों ने हौंसला अफजाई कर शाबाशी दी। इन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मेला ग्राउंड में वार्षिकोत्सव की शुरूआत मां सरस्वती वंदना से की गई। आयोजन में क़व्वाली, देश भक्ति गीत, नाटक, कवि सम्मेलन, लोकगीत, राई गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि समय समय पर आयोजन होने चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष अर्चना शिवहरे ने कहा, नगर क्षेत्र में यह स्कूल की एक खास पहचान बनी हुई है। रविकांत शिवहरे ने कहा कि शिक्षा के साथ ही बच्चों को खेलकूद व रंगारंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.