गंगापार, मार्च 12 -- बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागिता भी एक महत्वपूर्ण घटक हैं। इसके प्रोत्साहन के लिए विभाग ने सभी विद्यालयों को खेल व वार्षिकोत्सव मद में एक निश्चित धनराशि भेजने का कार्य किया है।जिसके प्रयोग व कार्यान्वयन से निश्चित तौर पर छात्रों पर असर पड़ेगा। उक्त बातें संविलियन विद्यालय गगौर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालय की व्यवस्थाएं किसी भी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों से कमतर नहीं हैं। अभिभावकों को अब सभी धारणाओं को परित्याग करते हुए अपने पाल्यो का प्रवेश यहां कराना चाहिए। विशिष्ट अतिथि फूलपुर नगर पंचायत के पूर्व वाइस चेयरमैन सुरेश विश्वकर्मा ने कहा कि इस सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.