गोरखपुर, अप्रैल 15 -- चौरीचौरा/सरदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। श्री संकट मोचन आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टेल्हनापार में प्रगति पत्र वितरण के साथ वार्षिकोत्सव में विद्यालय के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक अर्जुन प्रसाद उपाध्याय ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। बच्चों को टीका लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद प्रबंधक व शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सुनाकर अभिनंदन किया गया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक पाए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाए छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। अंत में कक्षा आठ के छात्रों को मेडल, आदि देकर विदाई किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.