वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र हुये पुरस्कृत
कुशीनगर, अप्रैल 12 -- अहिरौली बाजार। पीएम श्री उच्च विद्यालय मगडीहा में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश तिवारी द्वारा उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक मंत्री विजय कुशवाहा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अनुशासन, परिश्रम व संस्कार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.