जौनपुर, अप्रैल 12 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के साथ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में वर्तमान छात्रों के साथ पूर्व छात्रों की भागीदारी रही। इस दौरान विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, साथ ही पूरे वर्ष सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकीर्ति सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि एआरपी विनय यादव, विक्रांत जायसवाल, मनोज यादव और धर्मेंद्र चौबे मौजूद रहे। संचालन गरिमा सिंह ने किया। आयोजक सरिता महेंद्र सिंह और शेखर श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से अतिथियों का स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.