हमीरपुर, मार्च 12 -- मौदहा, संवाददाता। विकासखंड के बिगहना गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को वार्षिकोत्सव, खेल महोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक चौधरी जफर महमूद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं, परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए छात्र/छात्राओं को बधाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सुशील कुमार कमल ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण कार्य के साथ-साथ खेलकूद एवं वार्षिक कार्यकर्मों का आयोजन होना जरूरी है। इससे उनकी प्रतिभा में निखार आता है। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सुहेल खान ने बच्चों को खेलो इंडिया से जुड़ने को प्रेरित किया।एआरपी सुनील कुमार एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामदीन विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार क...