प्रयागराज, दिसम्बर 14 -- द मदर्स प्राइड स्कूल में वार्षिक समारोह 'तरंग-द वेव्स ऑफ टैलेंट' का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डिप्टी डीआईओएस ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, संगीत, नाट्य मंचन और थीम आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेल, अनुशासन एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...