उन्नाव, जून 26 -- बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला चौधराना स्थित प्राचीन मां संकटा देवी मंदिर में गुरुवार को माता रानी का वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान-मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन व पूजन-अर्चन के लिए उमड़ी। कार्यक्रम के आयोजक चौधरी आशीष कुमार सिंह 'गोलू' ने विधि-विधान से मां संकटा देवी का पूजन-अर्चन कर उन्हें चुनरी अर्पित की तथा परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिससे पूरा परिसर दिव्य एवं आध्यात्मिक आभा से आलोकित दिखाई दे रहा था। वार्षिकोत्सव के अवसर पर माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। सायंकाल आयोजित भव्य महाआरती में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव ...